हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने गठित की विधान सभा की 8 समितियां, चौ. आफताब अहमद और विधायक प्रमोद कुमार विज को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 28 अप्रैल:
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने विधान सभा की 2025-26 के लिए 8 नई समितियों का गठन किया है। इस फैसले के तहत विधानसभा की कार्यप्रणाली और प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए इन समितियों का गठन किया गया है। यह समितियां राज्य के विभिन्न मुद्दों पर विशेष ध्यान देंगी और लोकहित के लिए काम करेंगी।
अधिसूचना जारी करते हुए विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को इसे राज्य सरकार के राजपत्र में प्रकाशित करने के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही सभी विधायकों, प्रदेश सरकार के अधिकारियों, महाधिवक्ता, प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्षों, प्रधान महालेखाकार लेखापरीक्षा, और लेखा एवं हकदारी को सूचित किया गया है।
लोक लेखा समिति: इस समिति का सभापति विधायक चौ. आफताब अहमद को बनाया गया है। समिति में विधायक ओम प्रकाश यादव, विनोद भ्याना, योगेन्द्र सिंह राणा, कंवर सिंह, मनमोहन भड़ाना, पूजा, अर्जुन चौटाला और आदित्य सुरजेवाला सदस्य होंगे।
प्राक्कलन समिति: विधायक प्रमोद कुमार विज को इस समिति का सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि सदस्य के रूप में विधायक सावित्री जिंदल, चौ. अकरम खान, तेजपाल तंवर, चन्द्र प्रकाश, जगमोहन आनंद, डॉ. कृष्ण कुमार, निखिल मदान और राजबीर सिंह फरटिया को नामित किया गया है।
सार्वजनिक उपक्रमों पर समिति: इस समिति के सभापति विधायक राम कुमार गौतम होंगे, और सदस्य के रूप में विधायक निर्मल सिंह, गीता भुक्कल, मूलचंद शर्मा, बलवान सिंह दौलतपुरिया, शक्ति रानी शर्मा, अनिल यादव, सुनील सतपाल सांगवान और देवेन्द्र सिंह कादयान को नियुक्त किया गया है।
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति: विधायक भगवान दास को इस समिति का सभापति बनाया गया है, और इसके सदस्य होंगे: सरदार जरनैल सिंह, बिमला चौधरी, राम करण, चंद्र प्रकाश, शीशपाल सिंह, डॉ. कृष्ण कुमार, पवन खरखौदा और अनिल यादव।
सरकारी आश्वासनों पर समिति: भारत भूषण बत्रा इस समिति के सभापति होंगे, और सदस्य होंगे: अशोक कुमार अरोड़ा, ओम प्रकाश यादव, शैली चौधरी, जगमोहन आनंद, योगेन्द्र सिंह राणा, धनेश अदलखा, उम्मेद सिंह और मंजू चौधरी।
स्थानीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं पर समिति: विधायक विनोद भ्याना इस समिति के सभापति होंगे, और सदस्य होंगे: घनश्याम सर्राफ, मूलचंद शर्मा, भरत सिंह बेनीवाल, प्रमोद कुमार विज, कुलदीप वत्स, चौ. माम्मन खान, मुकेश शर्मा और गोकुल सेतिया।
जन स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली और लोक निर्माण (भवन एवं सड़क) विषय समिति: विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को इस समिति का सभापति बनाया गया है, और सदस्य होंगे: मोहम्मद इलियास, लक्ष्मण सिंह यादव, नरेश सेलवाल, कपूर सिंह, सतीश कुमार फागना, सतपाल जांबा, मोहम्मद इसराइल और राजेश जून।
शिक्षा, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर गठित विषय समिति: विधायक राम कुमार कश्यप इस समिति के सभापति होंगे, और सदस्य होंगे: रेणु बाला, इंदुराज सिंह नरवाल, रणधीर पनिहार, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री, डॉ. कृष्ण कुमार, हरिंदर सिंह, बलराम दांगी और देवेन्द्र हंस।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि इन समितियों का उद्देश्य राज्य की उन्नति में योगदान देना और जनता के हित में काम करना है। उनका यह विशेष प्रयास रहेगा कि सदन के साथ-साथ इन समितियों का काम भी प्रभावी तरीके से चले, जिससे प्रदेश में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →