ब्रिटेन में अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 609 गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
लंदन, 10 फरवरी 2025 – अमेरिका के बाद अब ब्रिटेन ने भी अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी है। गृह मंत्रालय की प्रवर्तन टीमों ने भारतीय होटलों, नेल बार और किराने की दुकानों समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की।
828 जगहों पर छापे, 48% की वृद्धि
ब्रिटेन की गृह सचिव यवेटे कूपर ने बताया कि जनवरी 2025 में रिकॉर्ड तोड़ 828 जगहों पर छापेमारी की गई, जो पिछले साल की तुलना में 48% अधिक है। इस दौरान 609 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
भारतीय होटल से 7 गिरफ्तार
उत्तरी इंग्लैंड के हंडरसाइड में एक भारतीय होटल पर छापे के दौरान 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 4 अन्य को हिरासत में लिया गया।
कंपनियों पर भी कसेगा शिकंजा
गृह मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अवैध प्रवासियों को नौकरी देने वाले नियोक्ताओं पर भी सख्त कार्रवाई होगी। अगर कोई कंपनी दोषी पाई गई तो उसे प्रति अवैध कर्मचारी 60,000 पाउंड (लगभग 63 लाख रुपये) जुर्माना देना होगा।
शरण और आव्रजन कानून पर जोर
गृह सचिव कूपर ने कहा कि अवैध प्रवासियों की वजह से आव्रजन प्रणाली और अर्थव्यवस्था का दुरुपयोग हो रहा है। इस मुद्दे पर ब्रिटेन की संसद में जल्द ही "सीमा सुरक्षा, शरण और आव्रजन विधेयक" पेश किया जाएगा।
ब्रिटेन की इस सख्त नीति के चलते हजारों अवैध प्रवासियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं, जबकि नियोक्ताओं को भी कड़े नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →