अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हरियाणा के 33 में से 11 व्यक्ति कैथल के, पुलिस जांच में जुटी
बाबूशाही ब्यूरो
कैथल, 5 फरवरी: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए हरियाणा के 33 व्यक्तियों में से 11 कैथल जिले के हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। अधिकतर लोग ग्रामीण क्षेत्रों से ताल्लुक रखते हैं। हालांकि, पुलिस प्रशासन को अभी तक इनकी आधिकारिक सूची नहीं मिली है।
पुलिस जांच करेगी पृष्ठभूमि
डीएसपी ने बताया कि मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से यह जानकारी मिली है, लेकिन अभी तक सरकार या उच्च अधिकारियों से कोई आधिकारिक सूची प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि जैसे ही सूची मिलेगी, इन सभी व्यक्तियों की पृष्ठभूमि की जांच की जाएगी। यदि किसी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड पाया जाता है, तो कानून के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
कैथल जिले के डिपोर्ट किए गए व्यक्तियों की सूची:
अभिषेक (गांव प्योदा)
शाहील (गांव धुंधरेहड़ी)
जितेश वालिया (कैथल शहर)
अमन कुमार (गांव अटेला)
ओमी देवी (गांव खेड़ी साकरा)
अंकित (गांव कसान)
सुशील (गांव मटौर)
रमेश (कैथल शहर)
गुरप्रीत (गांव अरनौली)
प्रिंस (गांव काकौत)
मनदीप (गांव स्यों मांजरा)
अवैध प्रवास या वीजा उल्लंघन का संदेह
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इन व्यक्तियों को अमेरिका से वीजा शर्तों के उल्लंघन, अवैध प्रवास या अन्य कानूनी कारणों के चलते वापस भेजा गया है। प्रशासन अब मामले की विस्तृत जांच कर रहा है। सत्यापन के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल अधिकारी सरकार से आधिकारिक सूची मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिससे स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →