दिल्ली चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर, हरियाणा के शाहाबाद में केस दर्ज
चंडीगढ़, 05 फरवरी।दिल्ली विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। यह एफआईआर एडवोकेट जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर दर्ज हुई है, जिसमें केजरीवाल के बयान को दलगत राजनीति से प्रेरित बताया गया है।
किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला?
केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया गया है।
यमुना के पानी पर बढ़ा विवाद
दिल्ली और हरियाणा के बीच यमुना के पानी को लेकर विवाद पहले से ही गरमाया हुआ है। अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया था कि वह यमुना के पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज रही है। उनके इस बयान के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाया
दिल्ली चुनाव के ठीक पहले अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज होने से राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है, जबकि भाजपा इसे सच उजागर होने की कार्रवाई कह रही है। अब देखना होगा कि यह मामला चुनावी नतीजों पर कितना असर डालता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →