चंडीगढ़ मेयर ने नगर निगम के तीन उप-पैनल की घोषणा
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 20 फरवरी : चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला ने नगर निगम की 345वीं आम सभा की बैठक के दौरान तीन महत्वपूर्ण समितियों के गठन की घोषणा की। ये समितियां हाउस टैक्स असेसमेंट, जल आपूर्ति एवं सीवरेज, और सड़क बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित करेंगी।
1. हाउस टैक्स असेसमेंट कमेटी
अध्यक्ष: डॉ. रमणीक सिंह बेदी
जिम्मेदारी: नगर निगम की कर प्रणाली को पारदर्शी और कुशल बनाना, संपत्तियों के कर मूल्यांकन को सुव्यवस्थित करना।
सदस्य अनूप गुप्ता, गुरबक्श रावत, जसमनप्रीत सिंह, राजिंदर कुमार शर्मा, अंजू कत्याल, दमन प्रीत सिंह, तरुणा मेहता व अमित जिंदल।
2. जल आपूर्ति एवं सीवरेज समिति
अध्यक्ष: सरबजीत कौर
जिम्मेदारी: जल आपूर्ति की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करना, सीवरेज सिस्टम के रखरखाव में सुधार लाना।
सदस्य: गुरचरणजीत सिंह, कंवरजीत सिंह, कुलजीत सिंह संधू, सौरभ जोशी, प्रेम लता, जसबीर सिंह (वार्ड 21), दर्शना व सतिंदर सिंह सिद्धू।।
3. सड़क समिति
अध्यक्ष: दलीप शर्मा
जिम्मेदारी: शहर की सड़कों के रखरखाव और नई परियोजनाओं को सुचारू रूप से लागू करना।
सदस्य: राजिंदर कुमार शर्मा, सरबजीत कौर, महेशइंदर सिंह सिद्धू, गुरचरणजीत सिंह, सुमन देवी, मनौर, निर्मला देवी व नरेश पांचाल।
मेयर हरप्रीत कौर बबला ने कहा कि इन समितियों का उद्देश्य चंडीगढ़ की आधारभूत संरचना को मजबूत करना और शहरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने नागरिकों से इन पहलों में सक्रिय भागीदारी और सहयोग की अपील की।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →