Himachal News: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी; चंबा में भूस्खलन, कुल्लू और लाहौल में हिमस्खलन का अलर्ट
बाबूशाही ब्यूरो, 15 मार्च 2025
कुल्लू/चंबा। हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शुक्रवार रात से रुक-रुककर बर्फबारी का दौर जारी है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा लुढ़क गया है।
इसके चलते पूरे राज्य में एक बार फिर से शीतलहर दौड़ पड़ी है।
खासकर जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के कारण पारा काफी नीचे चला गया है। कई इलाकों में अभी भी बिजली गुल है।
हालांकि, अटल टनल होकर मनाली-केलांग के बीच वाहनों की आवाजाही जारी है। वहीं चंबा जिले के उरेई-सांबरा मार्ग पर भारी भूस्खलन से मार्ग पर वाहनों की रफ्तार थम गई। यहां भूस्खलन की सूचना है।
कुल्लू में दोपहर बाद से रुक रुक कर बारिश जारी है। इसकी वजह से कई संपर्क मार्गों पर भूस्खलन हो रहा है। हालांकि चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग वाहनों के लिए पूरी तरह सुचारू है। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →