सोनीपत में पेट्रोल पंप पर 8 लाख की लूट:बदमाशों ने 2 कर्मियों समेत 3 को मारी गोली
सोनीपतः सोनीपत में देर रात बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप से 8 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने पेट्रोल पंप के दो कर्मियों और एक ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी। वारदात जीटी रोड पर टीडीआई सीटी के सामने हुई है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले में आगे की छानबीन में लगी है। दिल्ली-पानीपत नेशनल हाइवे 44 पर टीडीआई के सामने गर्व पेट्रोल पंप है। चारों बदमाशों ने अपनी कार को पेट्रोल पंप के पास हाईवे पर ही खड़ा किया। इसके बाद वे पिस्तौल लेकर सीधे पेट्रोल पंप के केबिन में पहुंच गए। पंप संचालक राकेश अंदर ही बैठा था। बदमाशों ने पिस्तौल के दम पर पैसे लूटने की कोशिश की। राकेश ने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट की गई।
इसी दौरान पेट्रोल पंप पर काम करने वाले दो वर्कर नन्हा और संजीव अंदर आ गए। उन्होंने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने दोनों पर गोली चला दी।पुलिस मौके पर पहुंची और पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी गई है। पुलिस वाहनों की जांच कर रही है। देर रात तक बदमाशों का कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा था।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →0 | 3 | 3 | 0 | 6 | 5 | 7 |