दुखद समाचार: पूर्व सांसद मास्टर भगत राम का निधन
जालंधर, 31 मार्च, 2025 - फिल्लौर लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सीपीआई (एम) सांसद मास्टर भगत राम का आज सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया। वह लगभग 82 वर्ष के थे। भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी के महासचिव मंगत राम पासला, स्थायी समिति सदस्य हरकंवल सिंह व अन्य ने मास्टर भगत राम के आकस्मिक निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मास्टर भगत राम के बेटे सुरजीत हैरी ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके पिता पिछले कुछ समय से बीमार थे और आज सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने कहा कि मास्टर भगत राम 1977 के आम चुनावों के दौरान फिल्लौर निर्वाचन क्षेत्र से सांसद चुने गए थे।
kk
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →