← GO BACK
हाउस टैक्स में की गई वृद्धि को वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से की मुलाकात चंडीगढ़, 21 अप्रैल 2025: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मलहोत्रा, महापौर हरप्रीत कौर बबला और सभी पार्षदों के प्रतिनिधिमंडल ने आज पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से राजभवन में मुलाकात की। यह बैठक मुख्य रूप से हाल ही में चंडीगढ़ में आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणियों में बढ़ाए गए हाउस टैक्स को वापस लेने की मांग को लेकर हुई। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासक को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि बढ़े हुए हाउस टैक्स को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि यह वृद्धि आम नागरिकों और व्यापारियों दोनों पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव डाल रही है, और इसकी पुनः समीक्षा की आवश्यकता है। प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र पाल मलहोत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ के निवासियों के हित में भाजपा ने यह विषय गंभीरता से उठाया है और प्रशासक से निवेदन किया है कि इस वृद्धि को रद्द किया जाए। उन्होंने कहा कि यह टैक्स वृद्धि जनसामान्य की सुविधा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर नहीं की गई है। महापौर हरप्रीत कौर बबला ने बताया कि यह विषय लंबे समय से पार्षदों के माध्यम से उठाया जा रहा था और आज भाजपा ने संगठित रूप से इसे प्रशासन के समक्ष रखा है। इस अवसर पर भाजपा के उपाध्यक्ष रामवीर भट्टी एवं राज किशोर भी प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित थे। उन्होंने भी टैक्स वृद्धि को अनुचित बताते हुए तत्काल राहत देने की मांग की। प्रशासक एवं राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और सुझावों का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और संबंधित विभागों से चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
केके
← ਪਿਛੇ ਪਰਤੋ
← Go Back