हरियाणा के राज्यपाल ने श्री माता मनसा देवी मंदिर में सपरिवार किया दर्शन, नवमी पर दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं
रमेश गोयत
पंचकूला, 6 अप्रैल। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने रविवार को चैत्र नवरात्र की नवमी के शुभ अवसर पर पंचकूला स्थित श्री माता मनसा देवी मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना की और महामायी का आशीर्वाद लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित हवन यज्ञ में भाग लिया और विधिवत आहुति अर्पित की।
इस दौरान राज्यपाल की धर्मपत्नी वसंता बंडारू, भतीजे आकाश, मितेश, विनोद तथा भतीजी स्वरूपा भी मौजूद रहे और उन्होंने भी माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नवमी के उपलक्ष्य में मंदिर में 21 कन्याओं को भोजन करवाकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि कन्याओं का पूजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य परंपरा है, जो नारी शक्ति के सम्मान को दर्शाता है।
इस अवसर पर राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को चैत्र नवरात्र की नवमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ मिल-जुलकर प्रदेश की उन्नति में योगदान दें। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बनाए रखेगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →
0 | 3 | 5 | 6 | 0 | 1 | 9 |