CPI ने जारी की दुनिया के सबसे भ्रष्ट देशों की लिस्ट, भारत 96वें स्थान पर
बाबूशाही ब्यूरो
नई दिल्ली,,12 फ़रवरी: भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक (CPI) 2024 की रिपोर्ट जारी कर दी गई है, जिसमें भारत 180 देशों में से 96वें स्थान पर पहुंच गया है। यह रैंकिंग भारत के लिए चिंताजनक है, क्योंकि 2023 में भारत 93वें स्थान पर था, यानी इस साल तीन स्थानों की गिरावट आई है।
भारत की स्थिति और स्कोर में गिरावट
CPI 2024 के अनुसार, भारत को 100 में से 38 अंक मिले हैं, जबकि 2023 में यह 39 और 2022 में 40 था। यानी, भारत का स्कोर लगातार गिर रहा है। यह संकेत देता है कि देश में भ्रष्टाचार को रोकने के प्रयासों में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया है।
दुनिया के सबसे भ्रष्ट और कम भ्रष्ट देश
CPI रिपोर्ट के अनुसार, सूची में सबसे भ्रष्ट देशों में सोमालिया, दक्षिण सूडान और सीरिया शामिल हैं, जबकि डेनमार्क, फिनलैंड और न्यूजीलैंड सबसे कम भ्रष्ट देशों में शुमार हैं।
भारत के लिए क्या मायने रखती है यह रिपोर्ट?
विशेषज्ञों का मानना है कि भारत की रैंकिंग में गिरावट से विदेशी निवेशकों का विश्वास प्रभावित हो सकता है और प्रशासनिक पारदर्शिता पर भी सवाल उठ सकते हैं। हालांकि, सरकार भ्रष्टाचार विरोधी कदम उठा रही है, लेकिन इस सूचकांक में सुधार के लिए जमीनी स्तर पर और अधिक सख्त उपायों की जरूरत है।
(रिपोर्ट: CPI 2024)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →