पहलगाम आतंकी हमला : विदेशी पर्यटकों समेत 20 से ज़्यादा की मौत; सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए अमित शाह श्रीनगर पहुंचे
जम्मू - कश्मीर, 22 अप्रैल, 2025 - जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर गोली चलाई गई। यह घटना बेसरान घाटी की है। जानकारी के अनुसार यह घटना बेसरान घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई। इस हमले में कुछ पर्यटक घायल बताए जा रहे हैं। सुरक्षाकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी न्यूज वेबसाइट 'न्यूज 24' की खबर के मुताबिक, मरने वालों की संख्या एक-दो नहीं बल्कि 27 है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। केवल एक मौत की आधिकारिक पुष्टि की गई है। बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की भी खबर है। गंभीर रूप से घायलों को हवाई मार्ग से ले जाया जा रहा है। अब सुरक्षाकर्मी आतंकवादियों की तलाश कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब आतंकियों को देखते ही गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।
.png)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में दो विदेशी भी शामिल हैं। 1 इज़रायली और 1 ईरानी नागरिक की मौत हो गई है। इसके साथ ही मृतकों में एक नौसेना अधिकारी भी शामिल है।
यह हमला अनंतनाग जिले के पहलगाम इलाके में हुआ, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और लोकप्रिय पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। गोलीबारी के बाद सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तुरंत इलाके की घेराबंदी कर दी। घायल पर्यटकों को तुरंत बाहर निकाला गया और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। क्षेत्र की सुरक्षा तथा वहां मौजूद अन्य पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है और बाद में आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने एक्स पर कहा, "यह हमला हाल के वर्षों में नागरिकों पर किए गए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है।"
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस जघन्य कृत्य के पीछे जो लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा। श्री मोदी ने आतंकी हमले के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की और उन्हें घटना के जवाब में सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। श्री शाह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल सुरक्षा समीक्षा बैठक करने के लिए श्रीनगर के लिए रवाना हो गए हैं।
kk
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →