आईटीबी बर्लिन 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी होंगे शामिल,
अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले (आईटीबी बर्लिन 2025) में रवाना हुए अधिकारी;
पर्यटक को बढ़ावा देने के टूल सिखकर आएंगे अधिकारी
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 03 फरवरी। चंडीगढ़ प्रशासन से अधिकारी 4 से 6 मार्च 2025 तक बर्लिन, जर्मनी में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मेले (आईटीबी बर्लिन 2025) में शामिल होंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी चंडीगढ़ में पर्यटक को बढ़ावा देने के टूल सिखकर आएंगे।
यह विश्व का सबसे बड़ा पर्यटन व्यापार मेला है, जहां विभिन्न देशों और शहरों को वैश्विक मंच पर अपनी पर्यटन संभावनाएं प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। 3 मार्च को बर्निंग के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी रवाना हो चुके हैं।
कौन-कौन गए बर्लिन?
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से इस यात्रा के लिए यूटी प्रशासक ने निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारियों को कैडर क्लीयरेंस दी है:
- मुख्य सचिव: राजीव वर्मा
- पर्यटन सचिव: मंदीप सिंह बराड़
- सीआईटीसीओ के प्रबंध निदेशक: हरी कल्लिक्कट
- पर्यटन निदेशक: प्रद्युम्न सिंह
यह मंजूरी सतर्कता जांच और राजनीतिक स्वीकृति के अधीन प्रदान की गई है।
बर्लिन में प्रवास और अवकाश की स्वीकृति
प्रशासन ने मुख्य सचिव, पर्यटन सचिव और सीआईटीसीओ एमडी को 7 मार्च 2025 को बर्लिन में रहने की अनुमति दी है। इसके अलावा, 8 और 9 मार्च को सार्वजनिक अवकाश के तहत अर्जित अवकाश (एक्स-इंडिया) की भी स्वीकृति दी गई है।
विदेश यात्रा से जुड़े दिशा-निर्देश
इस आधिकारिक यात्रा के दौरान अधिकारियों को निम्नलिखित शर्तों का पालन करना होगा। अवकाश का विस्तार नहीं किया जाएगा और सभी अधिकारी समय पर लौटेंगे। वे विदेश में रहने के दौरान किसी भी सरकारी देय राशि का समय पर भुगतान करेंगे।
राष्ट्रीय या प्रशासनिक हित के खिलाफ कोई गतिविधि नहीं करेंगे।
सभी कानूनी और प्रक्रियात्मक औपचारिकताओं का पालन करना अनिवार्य होगा। विदेश यात्रा के दौरान चिकित्सा खर्च खुद वहन करने के लिए स्वास्थ्य बीमा अनिवार्य होगा।
कोई भी अधिकारी विदेश में आव्रजन या वर्क परमिट के लिए आवेदन नहीं करेगा।
यात्रा कार्यक्रम
➡️ रवानगी: 3 मार्च 2025
➡️ आईटीबी बर्लिन 2025 में भागीदारी: 4-6 मार्च 2025
➡️ अतिरिक्त प्रवास और अवकाश: 7-9 मार्च 2025
➡️ वापसी: 10 मार्च 2025
विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को सूचना भेजी गई
चंडीगढ़ प्रशासन ने इस आधिकारिक यात्रा की सूचना भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, गृह मंत्रालय और पर्यटन मंत्रालय को भेज दी है।
चंडीगढ़ को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय मंच
आईटीबी बर्लिन 2025 में चंडीगढ़ प्रशासन की भागीदारी से शहर की पर्यटन संभावनाओं को वैश्विक स्तर पर प्रमोट किया जाएगा। इससे अंतरराष्ट्रीय निवेशकों, टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंसियों का ध्यान चंडीगढ़ की ओर आकर्षित करने का मौका मिलेगा।
यह यात्रा चंडीगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय निवेश के नए अवसर तलाशने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →