शोक समाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू ने वेदांताचार्य सुग्रीवानंद जी महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया
बाबूशाही ब्यूरो, 02 मार्च, 2025
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक वेदांताचार्य श्री श्री 1008 स्वामी सुग्रीवानंद जी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका स्वर्गवास हमारे लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उनका निधन लम्बी बीमारी के चलते पीजीआई चंढीगढ़ में हुआ।
उन्होंने कहा कि महाराज जी द्वारा दी गई शिक्षाएं हमेशा हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं उनके अनुयायियों के प्रति संवदेनाएं व्यक्त की हैं। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →