**लुधियाना में अब रात 2 बजे तक खुले रहेंगे होटल-ढाबे और रेस्टोरेंट: संजीव अरोड़ा**
(लुधियाना, 14 अप्रैल – संजीव सूद)
लुधियाना शहरवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। अब शहर के होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट रात 2 बजे तक खुले रहेंगे। यह जानकारी आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के नेता संजीव अरोड़ा ने दी।
उन्होंने बताया कि हाल ही में होटल-रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने यह मांग उठाई थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन से चर्चा की। उनकी पहल पर प्रशासन ने इसे स्वीकार कर लिया है। जल्द ही इस फैसले को लेकर एक आधिकारिक प्रेस नोट भी जारी किया जाएगा।
इस फैसले से खुश होकर होटल और रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने संजीव अरोड़ा का आभार जताया है और इसे व्यापारिक हित में एक बड़ा कदम बताया है।
Kk
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →