मोहाली में एक महिला से स्रैचिंग का मामला
महिला की ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर आरोपी फरार
मोहाली। मोहाली में एक महिला से स्रैचिंग का मामला सामने आया है। महिला की ढाई तोले की सोने की चेन छीनकर आरोपी फरार हो गए हैं। घटना का सीसीटीवी वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। हालांकि, पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। यह घटना मोहाली के फेज-3ए की है। एक एनआरआई महिला अपने रिश्तेदारी में आई हुई थी। जब वह 12 अक्टूबर की शाम शॉपिंग कर आई। तभी पीछे से स्रैचर आया और महिला की सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। इस दौरान महिला काफी डर गई थी। इस दौरान उसके साथ एक महिला और भी थी। हालांकि आरोपी का चेहरा पहचान में नहीं आया है। वहीं, सारी घटना कैमरे में कैद है। वहीं, घटना के बाद से लोगों में दहशत में है। हालांकि महिला ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। मोहाली के फेज-3ए में महिला से स्रैचिंग की यह घटना शहर में बढ़ते आपराधिक मामलों की चिंताओं को और बढ़ा देती है, खासकर त्योहारों के मौसम में जब ऐसे अपराधों की संभावना अधिक रहती है। एनआरआई महिला के साथ यह वारदात 12 अक्टूबर की शाम हुई, जब एक स्रैचर उसकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद आरोपी का चेहरा साफ नहीं दिख सका है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है, लेकिन महिला ने अभी तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जिससे जांच में देरी हो रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →