Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू रविवार को जाएंगे दिल्ली, कांग्रेस की नई कार्यकारिणी गठन को लेकर हाईकमान से कर सकते हैं चर्चा
बाबूशाही ब्यूरो, 01 मार्च 2025
शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को दिल्ली जाएंगे। CM रविवार दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंचेंगे और रात को दिल्ली में ही रुकेंगे। 3 मार्च को सीएम दिल्ली से शिमला लौटेंगे।
इसी दिन मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बताया जा रहा है कि दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं हिमाचल के दो दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंची पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के भी मुख्यमंत्री के साथ ही रविवार को दिल्ली जाने की संभावना है। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →