Himachal News: पद्धर के जवान का चंडीगढ़ में निधन, घर पहुंची पार्थिव देह
बाबूशाही ब्यूरो
मंडी, 08 अप्रैल 2025 : उपमंडल पद्धर की चौहारघाटी के बड़ी बजगाण गांव का 24 वर्षीय रायफलमैन ज्ञान चंद देश का निधन हो गया। ज्ञान चंद ने वर्ष 2018 में जैक राइफल में भर्ती होकर भारतीय सेना में अपने कर्तव्य की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे श्रीनगर में तैनात थे।
करीब एक माह पहले वे छुट्टी पर अपने गांव आए थे और चार अप्रैल को ड्यूटी पर लौटने वाले थे, लेकिन 27 मार्च को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में स्वास्थ्य जांच के बाद उन्हें सिटी हास्पिटल कांगड़ा में भर्ती करवाया गया। बाद में हालत गंभीर होने पर पहली अप्रैल को चंडीगढ़ के मिलिट्री हास्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान रविवार दोपहर उन्होंने अंतिम सांस ली।
सोमवार को सेना के जवानों द्वारा पार्थिव देह गांव लाई गई।
पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक जवाहर ठाकुर, विधायक पूर्ण चंद, बामन देव ठाकुर, पंचायत समिति अध्यक्षा शीला ठाकुर, उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, जिला परिषद सदस्य शारदा ठाकुर, बीडीसी राधा देवी, पूर्व प्रधान रोशन लाल, सवित्रा देवी, ओम प्रकाश और जोगिंद्र सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →