हरियाणा नगर निगम चुनाव 2025: भाजपा ने मेयर पद के उम्मीदवारों की पहली संशोधित सूची जारी की
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 14 फरवरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हरियाणा में होने वाले नगर निगम चुनाव-2025 के लिए मेयर पद के प्रत्याशियों की पहली संशोधित सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन में प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने सूची जारी करते हुए कहा कि पार्टी ने विभिन्न वर्गों के अनुभवी और समर्पित नेताओं को टिकट दिया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावशाली कार्य कर चुके हैं।
नगर निगम चुनाव 2025 के लिए भाजपा प्रत्याशी:
. नगर निगम उम्मीदवार का नाम वर्तमान दायित्व
1 फरीदाबाद प्रवीन जोशी चेयरमैन, हरियाणा बाल कल्याण आयोग
2 हिसार प्रवीन पोपली प्रदेश सहसंयोजक, नमो एप
3 करनाल रेणुबाला गुप्ता प्रदेश संयोजक, कला व संस्कृति प्रकोष्ठ
4 पानीपत कोमल सैनी प्रदेश सचिव, ओबीसी मोर्चा
5 रोहतक रामअवतार बाल्मीकि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, एससी मोर्चा
6 यमुनानगर सुमन बहमनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, एससी मोर्चा
7 सोनीपत राजीव जैन पूर्व मीडिया सलाहकार, मुख्यमंत्री हरियाणा
8 अंबाला सैलजा सचदेवा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा
9 गुरुग्राम राजरानी मल्होत्रा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा
प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि ये प्रत्याशी पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और नगर निगमों में भाजपा को मजबूत जनादेश दिलाने में सफल रहेंगे।
हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 को लेकर भाजपा की यह पहली सूची है, और जल्द ही अन्य नगर निगमों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →