हरियाणा नगर पालिका/परिषद चुनाव-2025: भाजपा ने चेयरमैन पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 14 फरवरी 2025 – भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश चुनाव समिति ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी से विचार-विमर्श कर हरियाणा में होने वाले नगर पालिका और नगर परिषद चुनाव-2025 के लिए चेयरमैन पद हेतु उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहनलाल बडौली ने बताया कि पार्टी ने कई जिलों में उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति दी है, जबकि कुछ नगर पालिकाओं को ओपन रखा गया है।
घोषित उम्मीदवारों की सूची:
. जिला नगर परिषद/नगर पालिका उम्मीदवार
1 गुरुग्राम पटौदी नगर परिषद प्रवीण ठकारिया
2 सिरसा सिरसा नगर परिषद शांति स्वरूप बोध
3 कुरुक्षेत्र थानेसर नगर परिषद माफी डांडा
4 अंबाला अंबाला छावनी नगर परिषद श्रवण कौर
5 गुरुग्राम सोहना नगर परिषद (उप-चुनाव) प्रीति बागड़ी
6 अंबाला बराड़ा नगर पालिका हरिजिंद्र सिंह
7 भिवानी बवानी खेड़ा नगर पालिका सुंदर अत्री
8 फतेहाबाद जाखल नगर पालिका सुरेंद्र मित्तल
9 जींद जुलाना नगर पालिका डॉ. संजय कुमार जांगड़ा
10 कैथल पुंडरी नगर पालिका ममता सैनी
11 कैथल कलायत नगर पालिका मैनपाल सिंह
12 कैथल सीवन नगर पालिका शैली मुंजाल
13 करनाल इंद्री नगर पालिका जशपाल
14 करनाल निलोखेड़ी नगर पालिका सनमीत कौर आहूजा
15 पलवल हथीन नगर पालिका – रेणु लता
16 सोनीपत खरखौदा नगर पालिका –हीरा लाल इंदौरा
17 यमुनानगर रादौर नगर पालिका – रजनीश महता
18 करनाल (उप-चुनाव) – असंध उप चुनाव सुनीता अरधाना
19, कुरुक्षेत्र, इश्माईलाबाद मेगा बंसल
इन नगर पालिकाओं के लिए नाम होंगे घोषित
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि सिवानी, लोहारू, फरूखनगर मंडी, नारनौंद, बेरी, कनीना, अटेली मंडी, तावडू और कलानौर नगर पालिका को फिलहाल ओपन रखा गया है, और इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।
भाजपा नेतृत्व का दावा है कि उम्मीदवारों का चयन जमीनी स्तर पर उनकी लोकप्रियता और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए किया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं में इस सूची को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →