पंजाब, हरियाणा , हिमाचल और चंडीगढ़ 11 प्रदेशों के कांग्रस इंचार्ज बदले - रजनी पाटिल बनीं चंडीगढ़ और हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 14 फरवरी: कांग्रेस हाई कमांड ने पंजाब, हरियाणा , हिमाचल और चंडीगढ़ 11 प्रदेशों के कांग्रस इंचार्ज बदल दिए हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल को चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस का नया प्रभारी नियुक्त किया है। इस संबंध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के संगठन प्रभारी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की।
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच.एस. लकी और सांसद मनीष तिवारी ने रजनी पाटिल की नियुक्ति का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उनके मार्गदर्शन में पार्टी और मजबूत होगी और नए मुकाम हासिल करेगी।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस ने निवर्तमान प्रभारी राजीव शुक्ला के योगदान के लिए आभार प्रकट किया।
पूरी लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पे क्लिक करें:
https://drive.google.com/file/d/1ItlGMcx9Kug24pwTu2AlwGBSM_-_rGYa/view?usp=sharing

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →