बरवाला सीट से टिकट के लिए डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा का विरोध
जिला पार्षद महंत दर्शनगिरी ने छोड़ी भाजपा पार्टी
हिसार 04 सितंबर 2024-हिसार की बरवाला विधानसभा में भाजपा के टिकट के लिए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को देने के विरोध में भाजपा के जिला पार्षद महंत दर्शनगिरी ने पार्टी के सभी पदों और सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। दर्शनगिरी ने अपना इस्तीफा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली को भेज दिया। बता दें कि भाजपा पार्षद सहित बरवाला के तमाम नेता रणबीर गंगवा को टिकट देने का विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि बरवाला से स्थानीय चेहरा ही मैदान में उतरे। करीब एक सप्ताह पहले एक पत्र स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की ओर भाजपा पदाधिकारियों को लिखा गया था। अब इसी बीच एक आॅडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई। इस आॅडियो में डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा की आवाज से मेल खाता व्यक्ति बोल रहा है और भाजपा पार्षद महंत दर्शनगिरी के बारे में अनापशनाप बोल रहा है। हालांकि महंत दर्शनगिरी का कहना है कि आॅडियो में आवाज रणबीर गंगवा की है। हालांकि डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा ने कहा कि यह वायरल आॅडियो उनका नहीं है और ना ही उनकी आवाज है। गंगवा ने यह भी कहा कि पार्टी जहां से आदेश देगी वहीं से चुनाव लड़ूंगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →0 | 3 | 4 | 2 | 6 | 8 | 0 |