हरियाणा बजट 2025-26: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रस्तुत किया भविष्य सक्षम राज्य का विजन
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 17 मार्च। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज वर्ष 2025-26 का राज्य बजट प्रस्तुत करते हुए प्रदेश के समग्र विकास की रूपरेखा पेश की। मुख्यमंत्री ने शीश झुकाकर हरियाणा को नमन किया और कहा कि यह बजट राज्य को आत्मनिर्भर, नवाचार केंद्रित और समावेशी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने वाला होगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2020 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई बजट पूर्व परामर्श की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस बार विभिन्न हितधारकों के साथ 11 बैठकें की गईं, जिनमें 1,592 सुझाव प्राप्त हुए। इसके अलावा, 10 दिसंबर 2024 को एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू किया गया था, जिससे 8,963 सुझाव आम जनता से प्राप्त हुए।
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार ने 217 संकल्पों में से 19 वादे पूरे कर लिए हैं, जबकि 14 वादों पर कार्य प्रगति पर है। इस बजट में किए गए प्रावधानों की विधानसभा से स्वीकृति मिलने के बाद अगले वित्त वर्ष में 90 और संकल्पों को पूरा करने का लक्ष्य है।
"डिपार्टमेंट ऑफ फ्यूचर" की स्थापना
Haryana AI Mission की स्थापना
स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए 2000 करोड़ रुपये का "फंड ऑफ फंड्स"
"SANKALP" - नशामुक्ति के लिए नई पहल
‘डंकी रूट’ की समस्या के समाधान के लिए कानून
"मिशन हरियाणा-2047" – 1 ट्रिलियन डॉलर जीडीपी का लक्ष्य
हरियाणा की जीडीपी
हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय
राजस्व घाटा
राजकोषीय घाटा
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का कुशल वित्तीय प्रबंधन इस बात का प्रमाण है कि राज्य का आर्थिक आधार लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार द्वारा लिए गए ऋण को लेकर गलतफहमियां फैलाई जाती हैं, जबकि आज का बकाया ऋण प्रतिशत 2014-15 की तुलना में कम ह।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here → Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →0 | 2 | 9 | 5 | 6 | 4 | 2 |