Himachal News: हिमाचल में दोपहिया वाहनों के 886 हादसे, 276 की गई जान; ऊना, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा, बद्दी का रिकार्ड सबसे खराब
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 14 अप्रैल 2025 : हिमाचल प्रदेश में 886 दोपहिया सड़क दुर्घटनाओं में 276 लोगों की मौत हुई है। दोपहिया सड़क दुर्घटनाओं में दोपहिया वाहनों पर सवार 316 लोगों को आई गंभीर चोटें आई हैं, जबकि 869 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
हिमाचल प्रदेश में दोपहिया वाहनों की 2024 की सड़क यातायात दुर्घटनाओं पर एक अध्ययन रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। ट्रैफिक टूरिस्ट एवं रेलवे पुलिस के विश्लेषणों में पता चला है कि प्रदेश में दोपहिया वाहन सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहन सवार 81 लोगों की मौत हुई और 109 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
इसके अलावा 139 मामूली रूप से घायल हुए। बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों में 67 लोगों की मौत हुई है। हेलमेट न पहनने वाले वाहन चालकों में 30 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और 54 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं।
इसके अलावा हेलमेट पहने हुए दोपहिया वाहनों पर पीछे बैठे सवारों में 13 लोगों की मौत हुई और 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि 38 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, बिना हेलमेट के दोपहिया पर पीछे बैठे सवारों में 51 लोगों की मौत, 24 लोग गंभीर रूप से घायल और 38 लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। दोपहिया दुर्घटनाओं, मौतों और चोटों की सबसे अधिक संख्या वाले शीर्ष पांच जिले हैं, जिनमें ऊना में 115 दुर्घटनाओं में 46 लोगों की मौत, 38 गंभीर और 109 लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सिरमौर में 100 दुर्घटनाओं में 28 की मौत, 41 गंभीर, 83 को मामूली चोटें, मंडी में 99 दुर्घटनाओं में 27 की मौत, 23 गंभीर, 111 को मामूली चोटें, कांगड़ा में 94 दुर्घटनाओं में 33 की मौत, 38 गंभीर, 86 को मामूली चोटें आई हैं। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →