हरियाणा विधानसभा बजट सत्र 7 से 25 मार्च तक, 13 मार्च को सीएम नायब सैनी पेश करेंगे बजट
रमेश गोयत
चंडीगढ़ 28 फरवरी: हरियाणा विधानसभा बजट सत्र 7 मार्च से 25 मार्च तक चलेगा। हालांकि इसकी अंतिम समय अवधि का फैसला बिजनेस एडवाइजरी कमेटी (BAC) की बैठक में होगा। फिलहाल, विधानसभा द्वारा बजट सत्र का प्रस्तावित कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
बजट सत्र का कार्यक्रम
- 7 मार्च: राज्यपाल के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत।
- 8-9 मार्च: अवकाश।
- 10-11 मार्च: राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा।
- 12 मार्च: धन्यवाद प्रस्ताव पर वोटिंग।
- 13 मार्च: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जो वित्त मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं, वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करेंगे।
- 14-16 मार्च: अवकाश।
- 17-18 मार्च: बजट पर चर्चा।
- 19-21 मार्च: कोई विधानसभा बैठक नहीं।
- 22-23 मार्च: अवकाश।
- 24 मार्च: बजट पर मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री नायब सैनी का जवाब।
- 25 मार्च: विधायी कार्य और सत्र का समापन।
महिलाओं को 2100 रुपये देने पर फैसला संभव
इस बार के बजट में महिलाओं को मिलने वाले ₹2100 की योजना पर खास नजर रहेगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहले ही इस पर संकेत दे चुके हैं कि सरकार अपने इस वादे को पूरा कर सकती है। अगर बजट में इसकी घोषणा होती है, तो यह हरियाणा की महिलाओं के लिए सबसे बड़ी सौगात होगी।
बजट सत्र को लेकर प्रदेश की जनता और विपक्ष की नजरें सरकार की योजनाओं और घोषणाओं पर टिकी रहेंगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →