मंत्री अनिरुद्ध की मानसिकता ठीक नहीं : विपिन सिंह परमार
कहा सुक्खू सरकार दे स्पष्टीकरण, देश की जनता से मांगे माफी
बाबूशाही ब्यूरो, धर्मशाला, 28 फरवरी 2025: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाॅफ पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह द्वारा दिए गए ब्यान कि पता नहीं पीएम कहां पैदा हुए को लेकर भाजपा ने उन्हें फटकार लगाई है।
भाजपा विधायक एवं पूर्व विधान सभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि जिन लोगों को यह पता नही वे कहां पैदा हुए है वहीं दूसरों के प्रति इस प्रकार की घटिया ब्यानबाजी करते हैं। विश्व प्रसिद्ध भारत के प्रधान मंत्री के प्रति इस प्रकार की भाषा का प्रयोग करके अनिरुद्ध सिंह ने अपनी घटिया मानसिकता का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि जो इंसान लोकप्रिय प्रधान के प्रति ऐसी सोच रखता हो वे प्रदेश की जात के बारे में क्या सोच रखता होगा। विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को आर्थिक रूप से मजबूत ही नही किया बल्कि विश्व में तीसरा शक्तिशाली देश उभर कर सामने आया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए पूरा भारत एक परिवार है, चाहे वह कश्मीर हो या कन्याकुमारी, गुजरात हो या हिमाचल। वह कांग्रेस की तरह क्षेत्रवाद, जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करते। यही कारण है कि आज भारत के नक्शे से कांग्रेस गायब हो रही है और प्रधानमंत्री मोदी अपनी नीतियों और विकास कार्यों की बदौलत देशभर में जीत का परचम लहरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू को अपने ऐसी मंत्रियों पर लगाम डालनी चाहिए जो देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ इस प्रकार की घटिया मानसिकता भरी सोच रखते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपने अनिरुद्ध सिंह द्वारा दिए गए ब्यान पर स्पष्टिकरण देना होगा तथा अनिरुद्ध सिंह को देश की जनता से माफी मांगनी होगी। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में सरकार के कारनामों के कारण प्रदेश की छवि देश भर पर दागदाग हुई है। सरकार क्या कर रहे हैं तथा मंत्री क्या कर रहे हैं देश-प्रदेश की जनता देख रही है।
विपिन सिंह परमार ने कहा कि भाजपा कांग्रेस सरकार तथा उसके मंत्रियों की इस प्रकार की हरकतों को बर्दाश्त करने वाली नही है। उन्हें उनकी ऐसी हरकतों का मुहतोड़ जबाव दिया जाएगा। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →