43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता: राजस्थान पुलिस ने जीता गोल्ड और कांस्य, अव्वल स्थान पर रही
रमेश गोयत
पंचकूला, 20 मार्च 2025: 43वीं अखिल भारतीय पुलिस घुड़सवारी प्रतियोगिता एवं घुड़सवार पुलिस ड्यूटी मीट - 2024-25 में राजस्थान पुलिस ने 1 गोल्ड और 1 कांस्य पदक जीतकर अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दिल्ली पुलिस ने भी 1 गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
Show Jumping Medium प्रतियोगिता में राजस्थान का दबदबा
Show Jumping Medium इवेंट में राजस्थान पुलिस के एस.आई. अजय सिंह राठौर ने अपने घोड़े राजा के साथ पहला स्थान हासिल किया।
द्वितीय स्थान: आईटीबीपी के घुड़सवार ए.एस.आई. जसविंदर सिंह (अश्व: इम्पाला)
तृतीय स्थान: राजस्थान पुलिस के नवीन पुनिया (अश्व: विक्टर)
Show Jumping Novice Normal में दिल्ली पुलिस का जलवा
इस इवेंट में दिल्ली पुलिस के राकेश कुमार कसाना ने अपने घोड़े आकाश के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान: हरियाणा पुलिस के ए.एस.आई. जसवीर सिंह (अश्व: सहजादी)
तृतीय स्थान: आईटीबीपी के हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह (अश्व: ज्ञान)
बढ़ती चुनौती और शानदार प्रदर्शन
जैसे-जैसे प्रतियोगिता आगे बढ़ रही है, इवेंट्स में घोड़ों के लिए रुकावटों की जटिलता और जंप की ऊंचाई बढ़ती जा रही है। इस खेल में घोड़े और घुड़सवार के बीच तालमेल बेहद अहम होता है।
आज के मुख्य अतिथि जे.एस. नेगी (मुख्य आयुक्त, सीमा शुल्क एवं जीएसटी, भारतीय राजस्व सेवा) ने विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
राजस्थान पुलिस बनी सबसे अव्वल
आज के प्रदर्शन के आधार पर राजस्थान पुलिस 1 गोल्ड और 1 कांस्य पदक के साथ सबसे आगे है, जिससे यह प्रतियोगिता और भी रोमांचक हो गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →