पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 7,277 वोटों से हराया।
चंडीगढ़ 08 अक्तूबर।
हरियाणा में अंबाला कैंट विधानसभा से पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने जीत हासिल कर ली है। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 7,277 वोटों से हराया। अनिल विज को 59,858 वोट मिले हैं। जबकि चित्रा सरवारा को 52,581 वोटों के साथ हार का सामना करना पड़ा। विज के साथ चित्रा की कांटे की टक्कर देखी जा रही थी। सुबह जब 8 बजे हरियाणा की सभी 90 सीटों पर वोटों की गिनती खुली तो उस दौरान विज पीछे चल रहे थे। अंबाला कैंट विधानसभा में पड़े वोटों की गिनती टोटल 16 राउंड में हुई। इस बीच विज ने चौथे राउंड से बढ़त बनाई। हालांकि, बीच में वह फिर से डाउन हुए। लेकिन बाद में जीत दर्ज कर ली। चित्रा सरवारा के सामने अनिल विज की साख दांव पर लगी थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →