*भरोसा दिल से, भाजपा फिर से: मनोहर लाल*
*हरियाणा में भाजपा अपने बलबूते तीसरी बार सरकार बनाने जा रही: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल*
*पुन्हाना/ गुरुग्राम 02 अक्टूबर 2024।* केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद ऐजाज खान के समर्थन में सभा को संबोधित कर उनके लिए वोट अपील की।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल जी ने क्षेत्र के लोगों को आह्वान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि हल्के के परिवारजनों का आशीर्वाद और समर्थन देख कर मैं आश्वस्त हूँ कि वो ऐजाज खान जी को भारी मतों से विजयी बनाएंगे और चंडीगढ़ भेजेंगे। इससे पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आज गुरुग्राम में प्रबुद्ध नागरिकों से मुलाकात कर संवाद किया और बादशाहपुर हल्के से पार्टी प्रत्याशी राव नरबीर सिंह जी को एक बार फिर सेवा का मौका देने की अपील की। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा में हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है, भरोसा दिल से, भाजपा फिर से। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हल्के के लोग राव नरबीर सिंह जी को प्रचंड मतों से विजयी बनाएंगे और कमल खिलाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →