हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ने गठित की 5 नई समितियां, हुड्डा, कादियान सहित कई वरिष्ठ विधायकों को मिली जिम्मेदारी
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 29 अप्रैल 2025: हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने वर्ष 2025-26 के लिए विधानसभा की 5 नई समितियों का गठन किया है। यह गठन विधानसभा के प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमों के तहत किया गया है। मंगलवार को विधानसभा सचिवालय द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसे हरियाणा सरकार के राजपत्र के असाधारण अंक में प्रकाशन के लिए भेजा गया है।
1. नियम समिति:
इस समिति में विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को पदेन सभापति बनाया गया है।
समिति के सदस्यों में शामिल हैं:
-
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा
-
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादियान
-
विधायक घनश्याम दास, सावित्री जिंदल, कृष्णा गहलावत, देवेन्द्र चतुर्भुज अत्री और अर्जुन चौटाला
2. आवास समिति:
इस समिति में विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा को पदेन सभापति बनाया गया है।
सदस्य: घनश्याम दास, भगवान दास, मनदीप चट्ठा, और पूजा
3. याचिका समिति:
सभापति: विधायक घनश्याम दास
सदस्य: गीता भुक्कल, शकुंतला खटक, परमवीर सिंह, भगवान दास, लक्ष्मण सिंह यादव, तेजपाल तंवर, हरिंदर सिंह, आदित्य देवीलाल
4. अधीनस्थ विधान समिति:
सभापति: कृष्णा गहलावत
सदस्य: घनश्याम सर्राफ, राम कुमार कश्यप, रघुबीर तेवतिया, सुनील सतपाल सांगवान, कंवर सिंह, मनदीप चट्ठा, विकास सहारण, और हरियाणा के महाधिवक्ता
5. विशेषाधिकार समिति:
सभापति: मूलचंद शर्मा
सदस्य: चन्द्रमोहन, सावित्री जिंदल, ओम प्रकाश यादव, सरदार जरनैल सिंह, तेजपाल तंवर, प्रमोद कुमार विज, राम करण, रणधीर पनिहार, अर्जुन चौटाला
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि ये समितियां सदन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित रखने के लिए संपूर्ण वर्ष लोकहित में कार्य करती हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि वे पूरे मनोयोग और सक्रियता से बैठकों में भाग लें। उन्होंने कहा, "जब सदन नहीं चलता, तब ये समितियां ही विधायी कार्यों को आगे बढ़ाती हैं। ये वास्तव में विधानसभा का लघु रूप होती हैं।"
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →