हरियाणा का पानी रोककर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों की अवहेलना कर रही है पंजाब सरकार: कुमारी सैलजा
कहा- हरियाणा के हक के लिए कांग्रेस सड़क से संसद तक लड़ेगी, प्रदेश के साथ नहीं होने देगी अन्याय
बाबूशाही ब्यूरो
चंडीगढ़, 29 अप्रैल।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा हे कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार हरियाणा का पानी रोककर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और दोनों प्रदेशों के बीच हुए जल समझौतों की खुलेआम अवहेलना कर रही है। प्रदेश और केंद्र में दोनों जगह भाजपा सरकार होने के बावजूद वे इसे रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रही हैं। यह भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता का स्पष्ट प्रमाण है। अगर हरियाणा को उसके हक का पानी नहीं मिला, तो इस भीषण गर्मी में प्रदेश के अनेक जिलों को गंभीर पेयजल संकट का सामना करना पड़ेगा। अगर सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हरियाणा के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी।
कुमारी सैलजा ने कहा कि पंजाब सरकार ने हरियाणा को मिलने वाले साढ़े 09 हजार क्यूसेक पानी को घटाकर किया 4000 हजार क्यूसेक कर दिया है। ऐसे में हरियाणा के लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पडेगा। भाखड़ा नहर से हरियाणा को साढ़े 09 हजार क्यूसक पानी मिलता था। कुमारी सैलजा ने कहा कि ऐसे में हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, रोहतक, महेंद्रगढ़ समेत कई जिलों मे पानी की किल्लत ही किल्लत हो सकती है। लोगो को पीने का पानी और किसानों की फसलों के लिए पानी की कमी का सामना करना पडेगा। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में कडा संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी की बातचीत करनी चाहिए।
सांसद ने केंद्र सरकार से मांग की है कि वह तुरंत हस्तक्षेप कर हरियाणा को उसका वैधानिक और संवैधानिक अधिकार दिलवाए, ताकि प्रदेश के लोगों को पानी की किल्लत से राहत मिल सके। अगर सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस इस अन्याय के खिलाफ हरियाणा के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगे। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री हरियाणा और पंजाब को लड़ाने के लिए कोई न कोई मौका तलाश करते रहते है। सांसद ने कहा कि किसान आंदोलन में पंजाब के किसानों का हरियाणाा के किसानों ने कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया और आज पंजाब के किसानों को हरियाणा के किसानों के हक के लिए पंजाब सरकार पर दबाव बनाना चाहिए। सांसद ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश के किसानों के हक की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लडेगी और किसानों को न्याय दिलाकर रहेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →