भारत में लॉन्च हुई पहली सेल्फ-लॉन्ड्री सर्विस ‘Go Wass’, महज 29 मिनट में करें कपड़े साफ!
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 11 मार्च: Go Wass by Elite Washing Lounge Pvt. Ltd. ने भारत में पहली सेल्फ-लॉन्ड्री सर्विस लॉन्च कर दी है, जिससे अब बिना लंबा इंतजार किए, महज 29 मिनट में कपड़े धोए और 49 मिनट में पूरी तरह सुखाए जा सकेंगे।
₹2 करोड़ की फंडिंग के बाद अब बड़ा विस्तार
Go Wass ने सिर्फ 3-4 महीनों में एक छोटे से विचार को एक सफल बिजनेस में बदल दिया है। IGVault समुदाय से निजी तौर पर ₹2 करोड़ जुटाने के बाद, अब यह स्टार्टअप Class A और B प्रोटोटाइप के लिए ₹5 करोड़ जुटाने की तैयारी में है।
बियॉन्ड लॉन्ड्री - Netflix, कॉफी, वर्कस्टेशन और ब्यूटी सर्विस भी!
Go Wass सिर्फ कपड़े धोने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें चिल ज़ोन, Netflix, कैफे मीट्स, वर्कस्टेशन और ब्यूटी सर्विसेस जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। यह स्टार्टअप खासतौर पर बैचलर्स, छात्रों, प्रोफेशनल्स और यात्रियों के लिए बनाया गया है, जिससे उन्हें तेजी से और किफायती दामों पर लॉन्ड्री सर्विस मिले।
कोलकाता के बाद अब हैदराबाद और चंडीगढ़ में जल्द लॉन्च
पहला आउटलेट कोलकाता में सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद, Go Wass जल्द ही हैदराबाद और चंडीगढ़ में भी अपनी सेवाएं शुरू करने वाला है। इसके बाद भारत के 5 प्रमुख शहरों में विस्तार की योजना है।
Go Wass का मकसद अनफेयर लॉन्ड्री चार्जेस और लंबी वेटिंग से छुटकारा दिलाना है। यह इनोवेटिव स्टार्टअप लॉन्ड्री इंडस्ट्री में नई क्रांति ला सकता है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →