केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अधिवक्ताओं संग किया संवाद, न्यायिक सुधारों पर दिया जोर
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 29 मार्च। भाजपा कार्यालय में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बड़ी संख्या में उपस्थित चंडीगढ़ के अधिवक्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय न्याय प्रणाली, सुशासन और पारदर्शी न्याय प्रक्रिया के महत्व पर विचार रखे।
भाजपा सरकार त्वरित और पारदर्शी न्याय के लिए प्रतिबद्ध – अर्जुन राम मेघवाल
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री ने कहा, "भाजपा सरकार न्याय प्रणाली को पारदर्शी और आम नागरिकों के लिए सुलभ बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। अधिवक्ता समाज के एक महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनकी भूमिका न्याय व्यवस्था को मजबूत करने में बेहद अहम है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक नागरिक को त्वरित और प्रभावी न्याय मिले।"
प्रदेश अध्यक्ष और मेयर ने दिया समर्थन
भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा ने केंद्रीय मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और कहा, "हमारी सरकार हर नागरिक के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी से न्याय व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।"
इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ की मेयर हरप्रीत कौर बबला भी मौजूद रहीं। उन्होंने कहा कि न्यायिक सुधारों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने के लिए अधिवक्ताओं और सरकार के बीच समन्वय जरूरी है।
अधिवक्ताओं ने सराहा सरकार का प्रयास
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने भी अपने विचार साझा किए और सरकार द्वारा किए जा रहे न्यायिक सुधारों की सराहना की। उन्होंने न्याय प्रक्रिया को सरल और डिजिटल तकनीकों से सुलभ बनाने की दिशा में सरकार की पहलों का समर्थन किया।
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →