शोक समाचार : मुख्यमंत्री सुक्खू ने वरिष्ठ पत्रकार देश राज बंटा के निधन पर शोक व्यक्त किया
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 29 मार्च 2025: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब केसरी के वरिष्ठ पत्रकार देशराज बंटा के निधन पर शोक व्यक्त किया। उनका निधन 87 वर्ष की आयु में शुक्रवार को जिला कांगड़ा के पालमपुर में हुआ।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता क्षेत्र में देशराज बंटा के अतुलनीय योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
उन्होंने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →