हरियाणा चुनावः राहुल-प्रियंका गांधी की यात्रा आज:3 जिलों की 12 सीटों पर करेंगे रोड शो
अंबाला, 30 सितंबर, 2024ः हरियाणा में चल रहे चुनावी मौसम के बीच आज (सोमवार) कांग्रेस अंबाला से हरियाणा विजय संकल्प यात्रा शुरु करेगी। इस यात्रा में शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी के भी पहुंचने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक 10 बजे राहुल गांधी अंबाला पहुंचेंगे, जहां हुड्डा ग्राउंड में वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल रोड शो करते हुए शाम करीब 5 बजे थानेसर पहुंचेंगे। यहां भी वह एक जनसभा को संबोधित करंगे। राहुल गांधी की यह यात्रा 3 जिलों अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर से होकर गुजरेगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →