श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11 में श्री गोवर्धन महोत्सव में दीदी आराधना किशोरी जी ने बहाई भक्ति रस की गंगा
चण्डीगढ़ : श्री सनातन धर्म मंदिर, सेक्टर 11 में आज श्री गोवर्धन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसमें श्री वृंदावन से पधारीं दीदी आराधना किशोरी ने एक से एक मधुर भजन गाकर भक्ति रस की गंगा बहाई व उन्होंने अपने प्रवचन तथा भजन कीर्तन से भक्तों का मन मोह लिया।

इस दौरान यहां आज बड़ी संख्या में भक्तों ने भगवान गोवर्धन की पूजा की। पंडित महादेव प्रसाद शुक्ला ने गोधन से बहुत सुन्दर भगवान गोवर्धन की प्रतिमा बनाई। भारतीय सांस्कृतिक ज्ञान संस्था के संस्थापक अनूप सरीन एवं संस्था के अन्य सदस्य सुखदेव सिंह, अमन टिवाना, पूनम और राजिन्द्र ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। मंदिर सभा के प्रधान अरुणेश अग्रवाल ने सभी को श्री मद्भागवत गीता भेंट स्वरूप दी।

भजन कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर सभा के अन्य पदाधिकारी ईश्वर बंसल, रजनीश सिंगला, राम मूर्ति बंसल तथा पायल गुप्ता आदि भी यहाँ मौजूद रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →