चंडीगढ़ की हवा हुई जहरीली:341 पर पहुंचा AQI
चंडीगढ, 11 नवंबर, 2024ः पंजाब में पराली जलाने के कारण से चंडीगढ़ की हवा जहरीली हो गई है। हवा की गुणवत्ता गिर रही है। लोगों को सांस लेने में दिक्कत आ रही है। चंडीगढ़ का एक्यूआई 341 तक दर्ज किया है। हालांकि पंजाब के सभी शहरों की हवा भी प्रदूषित है, सबसे ज्यादा बुरा हाल मंडी गोबिंदगढ़ का रहा है।यहां पर AQI 270 दर्ज किया गया है।जालंधर का 207, अमृतसर का AQI 202, लुधियाना का AQI 202, बठिंडा का AQI 175 व पटियाला और खन्ना का AQI 199 रहा है। मौसम विभाग ने आज स्थानों पर घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ रहा है।
यह सावधानियां बरतें
- घर से निकलते समय मास्क लगाना चाहिए।
- डाइट का ध्यान रखे।
- घर की हवा शुद्ध रखने के लिए प्लांट लगा सकते हैं
- प्रदूषण से बचने के लिए घर से कम निकले।
- स्मोकिंग से परहेज करे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →