आखिर क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? जानें सबकुछ बस एक क्लिक पर
चंडीगढ़, 14 सितंबर,2024ः 14 सितंबर आज का दिन भारतवासियों के लिए बहुत खास है। देश हिंदी दिवस मना रहा है। । हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक विरासत और एकता का प्रतीक भी है। इसलिए हिंदी दिवस का एक खास महत्व है। आइए जानते हैं आखिर क्यों मनाया जाता हिंदी दिवस।
हिंदी भाषा संस्कृत से उत्पन्न हुई है और इसकी लिपि देवनागरी है। यह भारत के कई राज्यों में बोली जाती है और इसका साहित्यिक इतिहास बहुत समृद्ध है। मुंशी प्रेमचंद, रवींद्रनाथ टैगोर, महादेवी वर्मा, रामधारी सिंह दिनकर जैसे महान कवियों और साहित्यकारों ने हिंदी साहित्य को विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई है।
क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस?
- 1949 में, 14 सितंबर के दिन भारत की संविधान सभा ने हिंदी को भारत की औपचारिक भाषा का दर्जा दिया था।
- पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया था।
- इस दिन का उद्देश्य हिंदी भाषा के प्रयोग को बढ़ावा देना और लोगों को हिंदी के महत्व के बारे में जागरूक करना है।
हिंदी भारत की विभिन्न भाषाओं और संस्कृतियों को जोड़ने का एक सेतु का काम करती है।हिंदी भारत की पहचान है और यह देश की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।हिंदी दिवस के अवसर पर हम सभी को हिंदी भाषा के प्रति अपने प्रेम को व्यक्त करना चाहिए। हम सभी को हिंदी में लिखना, पढ़ना और बोलना चाहिए। साथ ही, हमें युवा पीढ़ी को हिंदी भाषा के महत्व के बारे में बताना चाहिए।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →