सिरसा पहुंचे राजा वड़िंग ने रवनीत बिट्टू पर साधा निशाना
सिरसा, 16 सितंबर,2024ः हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सियासी पार्टियों ने पूरी तरह कमर कस ली है। सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता प्रचार करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में पंजाब के लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी राज्य के सिरसा पहुंचे। यहां उन्होने जहां कांग्रेस की नीतियों का बखान किया वहीं भाजपा पर जमकर निशाना साधा। खासकर कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए रवनीत बिट्टू के हाल ही में दिए बयान पर करारा जवाब दिया। उन्होने कहा कि ..उस व्यक्ति को शर्म आनी चाहिए, उसे तीन बार सांसद बनाया गया। उसे कुछ नहीं आता था लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे तीन बार सांसद बनाया और आज वह कहता है कि राहुल गांधी आतंकवादी है। आपके कहने से राहुल गांधी आतंकवादी नहीं बन जाएंगे लेकिन देश की जनता को आपकी मानसिकता के बारे में पता चल रहा है कि आप कितने एहसान फरामोश हैं कि अपने आकाओं को खुश करने के लिए कुछ भी कह रहे हैं... ऐसी राजनीति अच्छी नहीं है, लोग इसे विश्वासघात, एहसान फरामोशी कहते हैं''
#WATCH सिरसा, हरियाणा: पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कहा, "...उस व्यक्ति को शर्म आनी चाहिए, उसे तीन बार सांसद बनाया गया। उसे कुछ नहीं आता था लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी ने उसे तीन बार सांसद बनाया और आज वह कहता है… https://t.co/bqxG57ixj7 pic.twitter.com/wKYJu7nokN
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 16, 2024
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →