ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: ACB अंबाला की बड़ी कार्रवाई
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 11 मार्च: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) अंबाला ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सोनीपत साइबर थाना के सहायक उप निरीक्षक (ASI) संजय कुमार को ₹80,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने दर्ज कराई थी शिकायत
गुरु तेग बहादुर कॉलोनी, कैथल निवासी अमन ने ACB अंबाला को शिकायत दी थी कि वह पिहोवा गुरुद्वारे में सेवा करता है और उसकी जान-पहचान करनाल निवासी हिम्मत सिंह से हुई थी। जुलाई 2024 में अमन ने हिम्मत सिंह से ₹2 लाख उधार लिए, जिसे सितंबर 2024 में चुकाने के लिए अपने दोस्त लवप्रीत सिंह से यह रकम हिम्मत सिंह के खाते में ट्रांसफर करवाई।
फरवरी 2025 में हिम्मत सिंह ने अमन को फोन कर बताया कि साइबर थाना सोनीपत से पुलिस उसके ऑफिस पहुंची है और पूछताछ कर रही है कि यह पैसे कहां से आए। 27 फरवरी 2025 को जब अमन लवप्रीत सिंह से मिलने इंद्री (करनाल) गया, तो वहीं सोनीपत साइबर पुलिस भी पहुंच गई।
ASI संजय कुमार ने रिश्वत मांगी
आरोपी ASI संजय कुमार ने अमन पर दबाव डाला कि लवप्रीत द्वारा हिम्मत सिंह के खाते में डाले गए ₹2 लाख फ्रॉड मनी हैं और इस केस में उसे गिरफ्तार किया जा सकता है। शिकायतकर्ता अमन ने आरोप लगाया कि ASI संजय कुमार ने मामला निपटाने के लिए ₹80,000 की रिश्वत मांगी।
ACB अंबाला ने किया ट्रैप, रिश्वत लेते पकड़ा
ACB अंबाला की टीम ने शिकायत की जांच के बाद गवाहों की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ASI संजय कुमार को आज, 11 मार्च 2025, को सोनीपत साइबर थाना सेक्टर-23 में शिकायतकर्ता से ₹80,000 लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 105 का पालन किया गया है। ACB अधिकारियों ने साफ किया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेंगी।
रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार: ACB अंबाला की बड़ी कार्रवाई

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →