हरियाणा नगर निगम चुनाव: BJP ने 10 में से 8 पर कब्जा जमाया, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 12 मार्च। हरियाणा में हुए नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। कुल 10 नगर निगमों में से 8 पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है, जबकि मानेसर नगर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉक्टर इंद्रजीत यादव ने बाजी मारी। इन नतीजों ने कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित किया, क्योंकि उसे एक भी नगर निगम में जीत नहीं मिली।
नगर निगम चुनाव परिणाम (विजेता उम्मीदवार और जीत का अंतर)
नगर निगम विजेता पार्टी वोट मिले जीत का अंतर हारने वाले उम्मीदवार पार्टी वोट मिले
अंबाला सैलजा सचदेवा BJP 40,620 20,487 अमीषा चावला कांग्रेस 20,133
करनाल रेणु बाला गुप्ता BJP 83,630 25,359 मनोज वाधवा कांग्रेस 58,271
मानेसर इंद्रजीत यादव निर्दलीय 26,393 2,293 सुंदर लाल BJP 24,100
सोनीपत राजीव जैन BJP 57,858 34,749 कमल दीवान कांग्रेस 23,109
रोहतक राम अवतार BJP 1,02,269 45,198 सूरजमल किलोई कांग्रेस 57,071
गुरुग्राम राज रानी मल्होत्रा BJP 2,70,781 1,79,485 सीमा पाहुजा कांग्रेस 91,296
हिसार प्रवीन पोपली BJP 96,329 64,456 कृष्ण सिंगला कांग्रेस 31,873
फरीदाबाद प्रवीण जोशी BJP 4,16,927 3,16,852 लता रानी कांग्रेस 1,00,075
पानीपत कोमल सैनी BJP 1,52,392 1,23,170 सविता संजय गर्ग कांग्रेस —
BJP की ऐतिहासिक जीत
हरियाणा में इन नतीजों को लेकर बीजेपी में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने इसे जनता के मोदी सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों पर भरोसे का प्रमाण बताया।
कांग्रेस के लिए करारा झटका
कांग्रेस के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा। किसी भी नगर निगम में उसे जीत नहीं मिली। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, कांग्रेस की कमजोर संगठनात्मक पकड़ और गुटबाजी इसके बड़े कारण रहे।
निर्दलीयों की बढ़ती ताकत
मानेसर नगर निगम में निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर इंद्रजीत यादव की जीत यह दर्शाती है कि कुछ क्षेत्रों में स्थानीय मुद्दों और उम्मीदवारों की छवि ज्यादा प्रभावी रही।
हरियाणा के इन चुनाव नतीजों का असर 2029 के विधानसभा चुनावों पर भी पड़ सकता है। अब देखने वाली बात यह होगी कि कांग्रेस अपनी रणनीति में क्या बदलाव करती है और बीजेपी इस जीत को आगे कैसे भुनाती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →