हड़ताल पर बैठे बोइंग कर्मचारी, अनुबंध प्रस्ताव ठुकराया
सिएटल, 13 सितंबर, 2024 :
बोइंग कारखानों तथा अन्य स्थानों पर विमान असेंबली कर्मचारियों शुक्रवार को हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने सुबह ही काम छोड़ दिया। कर्मचारी यूनियन के सदस्यों ने हड़ताल पर जाने तथा एक अस्थायी अनुबंध को अस्वीकार करने के पक्ष में भारी मतदान किया था। अनुबंध के तहत चार वर्षों में वेतन में 25 प्रतिशत की वृद्धि होनी थी।
इस हड़ताल के कारण विमान निर्माता के सबसे अधिक बिकने वाले जेट का उत्पादन रुक गया, क्योंकि कंपनी उत्पादन में भारी देरी और भारी कर्ज से जूझ रही है। वर्ष 2008 के बाद से कर्मचारियों की यह पहली हड़ताल ऐसे समय में हुई है, जब जनवरी में 737 मैक्स विमान का दरवाजा पैनल हवा में उड़ जाने के बाद से विमान निर्माता कंपनी अमेरिकी विनियामकों और ग्राहकों की कड़ी जांच के घेरे में है।
श्रमिक हड़ताल में 33 हजार बोइंग मशीनिस्ट शामिल हैं, जिनमें से अधिकांश वाशिंगटन राज्य में हैं। कंपनी के सबसे ज़्यादा बिकने वाले एयरलाइन विमानों का उत्पादन बंद होने की संभावना है। हड़ताल से वाणिज्यिक उड़ानों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन यह कंपनी के लिए एक और झटका है, जिसकी प्रतिष्ठा एवं वित्तीय स्थिति इस साल विनिर्माण समस्याओं तथा कई सरकारी जांचों के कारण खराब हुई है।
हड़ताल कर रहे मशीनिस्ट वाशिंगटन के रेंटन और एवरेट में कारखानों में बोइंग के सबसे ज़्यादा बिकने वाले एयरलाइनर 737 मैक्स के साथ-साथ 777 या ‘ट्रिपल-सेवन जेट और 767 कार्गो विमान को असेंबल करते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →