हरियाणा के ऐतिहासिक बजट से सभी वर्गों को लाभ – कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
चंडीगढ़, 21 मार्च: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को जिला सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश सरकार के बजट की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा प्रस्तुत बजट हर जाति और वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है, जिससे किसानों, व्यापारियों, कर्मचारियों और खिलाड़ियों सहित सभी को लाभ मिलेगा।
बजट से प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बजट में कृषि क्षेत्र और सैनिकों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि हरियाणा की प्रति व्यक्ति आय देश के प्रमुख राज्यों में सबसे अधिक है और पिछले 10 वर्षों में राजस्व घाटे में कमी आई है।
महिला किसानों और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा
- महिला किसानों को डेयरी स्थापित करने के लिए 1 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा।
- देसी गाय की खरीद पर अनुदान राशि बढ़ाकर 30,000 रुपये कर दी गई है।
- यूरिया और डीएपी खाद की बिक्री को 'मेरी फसल मेरा ब्यौरा' पोर्टल से जोड़ा जाएगा।
- प्राकृतिक खेती के लिए भूमि की सीमा को घटाकर 1 एकड़ कर दिया गया है, जिससे छोटे किसान भी इसका लाभ उठा सकेंगे।
स्थानीय निकाय चुनाव में सफलता
कैबिनेट मंत्री ने स्थानीय निकाय चुनावों के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन के अधिकारियों को बधाई दी और सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनहित की घोषणाएं कर रहे हैं, जिससे हरियाणा अग्रणी राज्यों में शामिल हो रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →