भाजपा एससी मोर्चा, महिला मोर्चा सम्मेलनो के आयोजन से भाजपा का चुनावी प्रचार अभियान अपने चरम पर
माँ, बहन और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा से प्रयत्नशील रहूँगा - ज्ञान चंद गुप्ता
भाजपा की सरकार में हर गृहणी को राशन और गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध - ज्ञान चंद गुप्ता
पहला महिला थाना पंचकूला में खुलवाने का काम किया - ज्ञान चंद गुप्ता
पंचकूला: 23 सितम्बर: भाजपा महिला मोर्चा सम्मलेन में पहुंचे पंचकूला से भाजपा प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने सम्बोधन में जोर देते हुए कहा पूरे विश्व में हिन्दुस्तान ही एकमात्र ऐसा देश है जहा नारी को शक्ति स्वरूपा मान कर पूजा की जाती है, यही भारत की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा भी है, जिस पर हमें नाज़ है। ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा वो माँ, बहन और बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा से प्रयत्नशील रहे है और आगे भी रहेंगे।
2014 में हरियाणा में भाजपा की सरकार बनने की बाद उन्होंने पंचकूला की माताओ, बहनो और बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश का पहला महिला थाना पंचकूला में खुलवाने का काम किया, आज पंचकूला की बेटियां बिना किसी भय और डर के देर रात आ जा सकती है। ज्ञान चंद गुप्ता ने केंद्र की मोदी सरकार की उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए कहा की आज मोदी जी की वजह से अब हमारी माताओ को लकड़ी के चूल्हे के धुआँ से मुक्ति मिली है, भाजपा सरकार की 'बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ' अभियान की ही देन है की आज हरियाणा राज्य के लिंगानुपात में सुधार हुआ है, पहले प्रति 1 हज़ार पुरुषो की तुलना में 830 महिलाये होती थी जो बढ़कर अब 930 हो गयीं है।
मातृशक्ति वंदन अधिनियम को लागू करके मोदी सरकार ने आज़ादी के बाद पहली बार हिंदुस्तान की सभी माताओं-बहनो को ससम्मान लोकतांत्रिक व्यवस्था में यथोचित स्थान देने का कार्य किया है जिससे आज असंख्यों माताओं और बहनो को उनका वाज़िब हक़ मिल रहा है, अंग्रेज़ो से आज़ादी मिलने के पश्चात् देश पर ज्यादातर कांग्रेस की ही हुकूमत रही, परन्तु कांग्रेस एवं उसकी अन्य सहयोगी पार्टियों ने हमेशा से सत्ता में आने के लिए माँ, बहन, बेटियों को महज वोट बैंक की पॉलिटिक्स के लिए ही इस्तेमाल किया, एक नहीं अनेकों बार लोकसभा में भरपूर बहुमत होने बावजूद भी कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मातृशक्ति को उन्हें उनका हक़ देने की ज़ेहमत नहीं उठाई, आज मातृशक्ति वंदन अधिनियम लागु होने की बाद हिंदुस्तान की प्रत्येक महिला देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीष देने का कार्य कर रही है।
कांग्रेस के दौर की याद दिलाते हुए ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा पहले विशेषकर महिलाओ के उपयोग में आने वाली हर घरेलु वस्तु जैसे चीनी, चावल, गेहूं, किरोसिन का तेल, गैस सिलिंडर की कालाबाज़ारी होती थी, राशन लेने के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ता था, लम्बी लम्बी लाइने लगती थी, परन्तु देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने की बाद हर गृहणी को राशन हो या गैस सिलिंडर आसानी से उपलब्ध है, आज हमारी बहन बेटियाँ पढ़ लिख कर डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक बन रही है, खेलकूद और व्यापार के क्षेत्र में पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन कर रही है। सम्मेलन में आयी महिलाओ से अपील करते हुए ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा आने वाली पांच अक्टूबर को अपने अपने बूथ पर जा कर सबसे पहले भाजपा के पक्ष में कमल के फूल पर बटन दबा कर मतदान करें फिर जलपान करें।
सम्मलेन में पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरपर्सन रेखा शर्मा ने कहा भाजपा राम की बात करती है तो कांग्रेस राम का नाम मिटा देने की बात करती है, आज लड़ाई राष्ट्र प्रेमियों और राष्ट्र विरोधियों के बीच है, ऐसे में महिलाओ को आगे आकर कांग्रेस को करारा जवाब देना ही होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सभी महिलाओ के उत्थान की बात करते है तो दूसरी तरफ कांग्रेस सिर्फ और सिर्फ अपनी पार्टी की मात्र एक महिला की बात करती है। कांग्रेस के दौर में महिला आयोग में महिलाओ के मामले के निपटारे में लम्बा समय लगने की बाद भी न्याय नहीं मिलता था परन्तु भाजपा सरकार आने की बाद उनके कार्यकाल में महिलाओ को त्वरित न्याय देने का काम किया गया। कांग्रेस के उम्मीदवार चंद्रमोहन पर तंज करते हुए रेखा शर्मा ने कहा की जो अपनी पत्नी और बच्चों की परवाह नहीं कर सकता वो औरों की क्या परवाह करेगा, हम धर्म की रक्षा की बात करते है, उन्होंने ने तो अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए अपना धर्म परिवर्तन ही करा लिया था ।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →