Himachal News: कांगड़ा में 10 साल में 16 किलो चिट्टा बरामद, वर्ष 2015 से फरवरी, 2025 तक 3247 तस्कर गिरफ्तार
बाबूशाही ब्यूरो
धर्मशाला, 25 मार्च 2025: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में कांगड़ा पुलिस ने पिछले दस सालों में चिट्टे के 2418 मामले दर्ज किए हैं। इसमें सबसे ज्यादा साल 2023 में चिट्टे के मामले दर्ज किए गए हैं, और इस साल 2025 में फरवरी माह के अंत तक 76 मामले दर्ज किए गए हैं।
पिछले दस सालों में पुलिस ने कुल 15.639 किलो चिट्टे को पकड़ने में सफलता हासिल की है। चिट्टे मामले में अभी तक 3247 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वर्ष 2023 में सबसे अधिक यानी 468 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, वहीं इस साल 2025 की बात की जाए तो फरवरी माह के अंत तक 134 लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
पिछले दस सालों में जिला कांगड़ा में 282.022 किलो चरस को भी पुलिस द्वारा पकड़ कर नष्ट किया जा चुका है। जिला कांगड़ा में चिट्टे के मामले बढ़ रहे हैं, इतना ही नहीं अब गांव-गांव व घर-घर में चिट्टा पांव पसार चुका है
चिट्टे की लत खतरनाक
पुलिस अधीक्षक कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने जिला कांगड़ा के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कोई भी युवा इस चिट्टे को एक्सपीरियंस के तौर पर शुरू न करें। उन्होंने कहा कि युवा यह न सोचें कि वह उदास हो रहे हैं, और उस उदासी को दूर करने के लिए इसे ट्राय किया जाए, क्योंकि चिट्टे की लत काफी खतरनाक है।
कांगड़ा में किस साल में कितने मामले दर्ज
वर्ष 2015 में 93 मामले दर्ज ,107 गिरफ्तार, 305 ग्राम चिट्टा बरामद
वर्ष 2016 में 266 मामले दर्ज, 338 गिरफ्तार,196 ग्राम चिट्टा बरामद
वर्ष 2017 में 245 मामले दर्ज, 311 गिरफ्तार, 666.73 ग्राम चिट्टा बरामद
वर्ष 2018 में 270 मामले दर्ज, 311 गिरफ्तार, 646.51 ग्राम चिट्टा बरामद
वर्ष 2019 में 259 मामले दर्ज ,322 गिरफ्तार, 848.85 ग्राम चिट्टा बरामद
वर्ष 2020 में 301 मामले दर्ज , 422 गिरफ्तार
(SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →