आउटसोर्स कर्मचारियों की भूख हड़ताल 16वें दिन में दाखिल, 29 मार्च को कन्वेंशन, 8 अप्रैल को सेक्रेटेरिएट घेराव
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 25 मार्च 2025: चंडीगढ़ में आउटसोर्स कर्मचारियों को तीन महीने से वेतन न मिलने के विरोध में भूख हड़ताल आज 16वें दिन में प्रवेश कर गई। कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इम्प्लॉइज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के नेतृत्व में यह हड़ताल सेक्टर-16 स्थित मेंटेनेंस बूथ पर जारी है।
22 कर्मचारी भूख हड़ताल पर
आज भूख हड़ताल पर बैठे 22 कर्मचारियों में हेमराज (सीवर नगर निगम), बलविंदर सिंह (वाटर सप्लाई नगर निगम), अनिल कुमार, बसंत लाल (रोड एडमिन), बॉबी (बिल्डिंग मेंटेनेंस), रजत कुमार, हरनेक सिंह, नरेंद्र सिंह, पप्पू, लवकुश, सुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, कुलदीप सिंह, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, चंदर किशोर, मनीष कुमार, अमरिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, मनिंदर सिंह, बोगिंदर सिंह (इलेक्ट्रिकल एडमिन) सहित कई अन्य कर्मचारी शामिल हैं।
कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रशासन पर हमला
कमेटी के प्रधान सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, कैशियर किशोरी लाल, वरिंदर बिष्ट और सुखविंदर सिंह ने सरकार और प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इंजीनियरिंग विभाग, इलैक्ट्रीकल सर्कल, पब्लिक हेल्थ सर्कल, कंस्ट्रक्शन सर्कल, नगर निगम और सीटीयू में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को वेतन न देना निंदनीय है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और लेबर विभाग की हिदायतों को अनदेखा किया जा रहा है, श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा, और कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा।
आंदोलन की अगली रणनीति
भूख हड़ताल 28 मार्च तक जारी रहेगी।
29 मार्च को वर्करों की कन्वेंशन आयोजित की जाएगी।
8 अप्रैल को चंडीगढ़ सचिवालय का घेराव किया जाएगा।
कमेटी ने प्रशासन से उच्च स्तरीय बैठक कर कर्मचारियों की मांगों का जल्द समाधान निकालने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने कहा कि यदि जल्द वेतन नहीं दिया गया तो आंदोलन और तेज होगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →