CM Sukhu's Birthday: मुख्यमंत्री सुक्खू के जन्मदिवस पर किया रक्तदान, फल बांटे
बाबूशाही ब्यूरो
शिमला, 26 मार्च 2025 : मुख्यमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, फल भी बांटे
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस को कार्यकर्ताओं ने बड़े ही धूमधाम से मनाया और उनकी दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
जगह-जगह पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया और खाने-पीने की सामग्री बांटी गई। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र नादौन में कार्यकर्ताओं ने 200 यूनिट, हमीरपुर में 55 तथा शिमला में 61 यूनिट रक्त दान किया। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर लगाए गए रक्तदान शिविर का शुभारंभ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वयं किया, जिसमें युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह भी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह खाने की सामग्री भी वितरित की। बिलासपुर और हमीरपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने लंगर लगाए और लोगों को खाने-पीने की सामग्री वितरित की। कुल्लू, मंडी और आईजीएमसी शिमला में भी कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित किए।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिवस को यादगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और वह पूरे जोश के साथ दिन-भर जुटे रहे। कार्यकर्ताओं ने वर्तमान कांग्रेस सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का भी प्रचार प्रसार किया। (SBP)
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →