राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का चंडीगढ़ आगमन,
पंजाब राजभवन में राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने किया स्वागत
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 10 मार्च : पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक, गुलाब चंद कटारिया, ने आज भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का भव्य स्वागत किया। यह ऐतिहासिक क्षण पंजाब और चंडीगढ़ दोनों के लिए महत्वपूर्ण रहा।
राष्ट्रपति पंजाब राजभवन पहुंचीं, जहां उनका पारंपरिक ढंग से स्वागत किया गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ प्रशासन और पंजाब सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा कई प्रशासनिक और सामाजिक मुद्दों को लेकर अहम माना जा रहा है। इस दौरान वे विभिन्न सरकारी परियोजनाओं की समीक्षा कर सकती हैं और चंडीगढ़ व पंजाब के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा कर सकती हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →