मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधायक रणधीर पनिहार की माता के निधन पर जताया शोक
रमेश गोयत
चंडीगढ़, 9 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को जिला हिसार के गांव पनिहार पहुंचकर विधायक रणधीर पनिहार की माता रामप्यारी के निधन पर शोक व्यक्त किया और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री रणबीर गंगवा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा और राज्यसभा सांसद सुभाष बराला भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →