अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर CM नायब सिंह सैनी ने CMO डॉ. मुक्ता कुमार को किया सम्मानित
रमेश गोयत
चंडीगढ़/पंचकूला, 8 मार्च : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पंचकूला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुक्ता कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उनके साथ मौजूद रहीं।
डॉ. मुक्ता कुमार को राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार और कोविड-19 महामारी के दौरान उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए यह सम्मान दिया गया। मुख्यमंत्री सैनी ने इस अवसर पर कहा, "महिलाएं आज हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। डॉ. मुक्ता कुमार जैसी कर्मठ महिलाएं समाज के लिए प्रेरणा हैं।"
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने भी इस अवसर पर डॉ. मुक्ता कुमार की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली अन्य महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया और "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" अभियान को और सशक्त करने का संकल्प दोहराया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here →
Click to Follow हिन्दी बाबूशाही फेसबुक पेज →